शनिवार, 22 मई 2021

List of Books Written By Abdul Kalam

 ✍️ डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा रचित 25 प्रमुख पुस्तकों की सूची (List of Books Written By Abdul Kalam Sir)


1. इंडिया 2020 : ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम (India 2020 : A Vision for the New Millennium)

❇️ परकाशन वर्ष : 1998


2. विंग्स ऑफ फायर : एन ऑटोबायोग्राफी (Wings of Fire : An Autobiography)

❇️ परकाशन वर्ष : 1999


3. इगनाइटेड माइंड्स : अनलीजिंग द पॉवर विदिन इंडिया (Ignited Minds : Unleasing the Power Within India)

❇️ परकाशन वर्ष : 2002


4. द ल्यूमिनस स्पार्क्स : ए बायोग्राफी इन वर्स एंड कलर्स (The Luminous Sparks : A Biography in Verse and Colours)

❇️ परकाशन वर्ष : 2004


5.  गाइडिंग सोल्स : डायलॉग्स ऑन द पर्पस ऑफ लाइफ (Guiding Souls : Dialogues on the Purpose of Life)

❇️ परकाशन वर्ष : 2005

✍️ सह-लेखक : अरूण तिवारी


6.  मिशन ऑफ इंडिया : ए विजन ऑफ इंडियन यूथ (Mission of India: A Vision of Indian Youth)

❇️ परकाशन वर्ष : 2005


7.  इन्स्पायरिंग थॉट्स : कोटेशन सीरिज (Inspiring Thoughts : Quotation Series)

❇️ परकाशन वर्ष : 2007


8. यू आर बोर्न टू ब्लॉसम : टेक माई जर्नी बियोंड (You Are Born to Blossam : Take My Journey Beyond)

❇️ परकाशन वर्ष : 2011

✍️ सह-लेखक : अरूण तिवारी


9. द साइंटिफिक इंडियन : ए ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी गाइड टू द वर्ल्ड अराउंड अस (The Scientific India : A Twenty First Century Guide to the World Around Us)

❇️ परकाशन वर्ष : 2011

✍️ सह-लेखक : वाई. एस. राजन


10. फेलियर टू सक्सेस : लीजेंडरी लाइव्स (Failure to Success : Legendry Lives)

❇️ परकाशन वर्ष : 2011

✍️ सह-लेखक : अरूण तिवारी


11. टारगेट 3 बिलियन (Target 3  Billion)

❇️ परकाशन वर्ष : 2011

✍️ सह-लेखक : श्रीजन पाल सिंह


12. यू आर यूनिक : स्केल न्यू हाइट्स बाई थॉट्स एंड एक्शंस (You Are Unique : Scale New Heights by Thoughts and Actions)

❇️ परकाशन वर्ष : 2012

✍️ सह-लेखक : एस. कोहली पूनम


13. टर्निंग पॉइंट्स : ए जर्नी थ्रू चैलेंजेस (Turning Points : A Journey Through Challenges)

❇️ परकाशन वर्ष : 2012


14. इन्डोमिटेबल स्प्रिट (Indomitable Spirit)

❇️ परकाशन वर्ष : 2013


15. स्प्रिट ऑफ इंडिया (Spirit of India)

❇️ परकाशन वर्ष : 2013


16. थॉट्स फॉर चेंज : वी कैन डू इट (Thoughts for Change : We Can Do It)

❇️ परकाशन वर्ष : 2013

✍️ सह-लेखक : ए. सिवाथानु पिल्लई


17. माई जर्नी : ट्रांसफॉर्मिंग ड्रीम्स इन्टू एक्शंस (My Journey : Transforming Dreams into Actions)

❇️ परकाशन वर्ष : 2013


18. गवर्नेंस फॉर ग्रोथ इन इंडिया (Governance for Growth in India)

❇️ परकाशन वर्ष : 2014


19. मैनीफेस्टो फॉर चेंज (Manifesto For Change)

❇️ परकाशन वर्ष : 2014

✍️ सह-लेखक : वी. पोनराज


20. फोर्ज योर फ्यूचर : केन्डिड, फोर्थराइट, इन्स्पायरिंग (Forge Your Future : Candid, Forthright, Inspiring)

❇️ परकाशन वर्ष : 2014


21. बियॉन्ड 2020 : ए विजन फॉर टुमोरोज इंडिया (Beyond 2020 : A Vision for Tomorrow’s India)

❇️ परकाशन वर्ष : 2014


22. द गायडिंग लाइट : ए सेलेक्शन ऑफ कोटेशन फ्रॉम माई फेवरेट बुक्स (The Guiding Light : A Selection of Quotations from My Favourite Books)

❇️ परकाशन वर्ष : 2015


23. रिग्नाइटेड : साइंटिफिक पाथवेज टू ए ब्राइटर फ्यूचर (Reignited : Scientific Pathways to a Brighter Future)

❇️ परकाशन वर्ष : 2015

✍️ सह-लेखक : श्रीजन पाल सिंह


24. द फैमिली एंड द नेशन (The Family and the Nation)

❇️ परकाशन वर्ष : 2015

✍️ सह-लेखक : आचार्य महाप्रज्ञा


25. ट्रांसेडेंस माई स्प्रिचुअल एक्सपीरिएंसेज (Transcendence My Spiritual Experiences)

❇️ परकाशन वर्ष : 2015

✍️ सह-लेखक : अरूण तिवारी

गुरुवार, 20 मई 2021

List of top countries and their highest honours

 ✍️ विश्व के प्रमुख देश और उनके सर्वोच्च सम्मान

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

☞ अर्जेंटीना - द ऑर्डर ऑफ सॉन मार्टिन


☞ कंबोडिया - रॉयल आर्डर ऑफ़ कंबोडिया


☞ इंडोनेशिया - स्टार ऑफ़ रिपब्लिक ऑफ़ इंडोनेशिया (विटंग रिपब्लिक इंडोनेशिया)


☞ कुवैत - मुबारक अल कबीर पदक


☞ कनाडा - आर्डर ऑफ़ कनाडा


☞ जर्मनी - पोल ली मेरिट आयरन क्रॉस


☞ चीन - आर्डर ऑफ़ ब्रिलियंट जेड


☞ जापान - ऑर्डर ऑफ मोलोवनिया सन


☞ टर्की - आर्डर ऑफ़ डेमोक्रेसी


☞ डेनमार्क - आर्डर ऑफ़ डायना ब्रोग


☞ निकारागुआ - ऑगस्टो सीज़र सन्दिनो आईर


☞ नीदरलैंड्स - आर्डर ऑफ़ द नीदरलैंड्स लायन


☞ नेपाल - ज्वेल ऑफ़ नेपाल (मैन पदवी)


☞ नॉर्वे - आर्डर ऑफ़ स्ट ओलवे


☞ न्यूजीलैंड - द आर्डर ऑफ़ न्यूजीलैंड


☞ पाकिस्तान - निशान-ए-पाकिस्तान


☞ पोलैंड - क्रॉस ऑफ़ मेरिट


☞ फिलीपींस - क्वेजोन सर्विस क्रॉस


☞ फ्रांस - लेंज ऑफ ऑनर


☞ बांग्लादेश - बांग्लादेश स्वाधीनता सम्मानोना  (बांग्लादेश फ्रीडम ऑनर)


☞ भारत - भारत रत्न


☞ भूटान - आईर ऑफ़ ग्रेट विक्ट्री ऑफ़ थुगेर ड्रैगन


☞ मंगोलिया - बेस्ट वर्कर


☞ यूनाइटेड किंगडम - आर्डर ऑफ़ मेरिट


☞ रूस - आर्डर ऑफ़ सेंट एंडू द अपोस्टल


☞ वियतनाम - द ऑर्डर ऑफ द गोल्डेन स्टार


☞ श्री लंका - प्राइड ऑफ़ श्री लंका  (श्री लनकभिमन्य)


☞ संयुक्त राज्य अमेरिका - स लेंज ऑफ मेरिट


☞ सऊदी अरब - शाह अब्दुल अजीज पदक


☞ स्पेन - आर्डर ऑफ़ इदबेल्ला द कैथोलिक


☞ फिलिस्तीन - अँड कॉलर


☞ हंगरी - द आर्डर ऑफ़ बैनर

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

Current affairs-I (2020-21)

 1. भारत – अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने 

की दिशा में अमेरिकी दूतावास के ‘नॉर्थइंडिया 

ऑफिस’ ने सिस्टर सिटी प्रोजेक्ट के तहत 

राजस्थान से किस जिले से चुना है?

a) अजमेर

b) जयपुर

c) उदयपुर

d) जोधपुर

2) राजस्थान के किस विश्वविद्यालय को ‘नैक 

परीक्षा’ में पास होने पर  ‘सी  ग्रेड’ प्राप्त होने 

से अब यू.जी.सी. समेत अन्य एजेंसियों से कोई 

ग्रांट नहीं मिलेगी?

a) डूंगर कॉलेज

b) महाराजा गंगाससिंह यूनिवर्सिटी

c) महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी

d) राजस्थान यूनिवर्सिटी

3) राजस्थान पुलिस सेवा दिवस  पर सम्मान करने 

हेतु 35 जवानों का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए

चयन गया है, राजस्थान पुलिस सेवा 

दिवस कब मनाया जाता है?

a) 16 अप्रैल को

b) 17 अप्रैल को

c) 21 अप्रैल को

d) 24 अप्रैल को

4) राजस्थान खेल अकादमियों  में प्रवेश हेतु 19-20 अप्रैल होने वाली ट्रायल स्पर्धा का कोरोना गाइडलाइन के कारण स्थगित कर दी गई|  इस चयन स्पर्धा को निम्न में से कौन सी संस्था संचालन करने व वाली थी?

a ) राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद

b) राजस्थान फुटबॉल अकादमी - जोधपुर

c) युवा मामले एवं खेल विभाग

d) राष्ट्रीय खेल अकादमी

रविवार, 18 अप्रैल 2021

World Art day 2021

विश्व कला दिवस : 2021

उद्देश्य :

प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को कलात्मक अभिव्यक्तियों की विविधता के बारे में जन जागरूकता के उद्देश्य से विश्व कला दिवस समारोह आयोजित किए जाते हैं जो कलाकारों के सतत विकास में योगदान को उजागर करने के साथ ही कलात्मक कृतियों व समाज के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने में सहयोग करते हैं।



शुरुआत :

•  वर्ष 2019 में यूनेस्को द्वारा अपने आम सम्मेलन के 40 वें सत्र में महान कलाकार लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिवस को विश्व कला दिवस के रूप में घोषित किया गया था। इस दिन की स्थापना इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट द्वारा की गई थी जो कि अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के काम पर दुनिया भर का ध्यान आकर्षित करने हेतु रचनात्मक अभिव्यक्ति के तरीके को बढ़ावा देता है। 

•  कला दुनिया भर के सभी लोगों के लिए रचनात्मकता, नवाचार और सांस्कृतिक विविधता का पोषण करती है और ज्ञान साझा करने व जिज्ञासा तथा संवाद को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

•  यूनेस्को के अनुसार, विश्व कला दिवस स्कूलों में कला शिक्षा पर प्रकाश डालने का एक अवसर है जो कि समावेशी संस्कृति और न्यायसंगत शिक्षा का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

लिओनार्डो दा विंची : 

(15 अप्रैल 1452 - 2 मई 1519)

•  महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर तथा वैज्ञानिक लिओनार्डो दा विंची का जन्म फ्लोरेंस प्रदेश, (इटली) के विंची नामक गाँव में हुआ था। इस गाँव का नाम ही इनके कुल के नाम के साथ जुड़ा हुआ था।

•  शरीर रचना विज्ञान (Anatomy) में विशेष रूचि रखने वाले विंची ने मिलान में रहते हुए अनेक सड़कों, भवनों, गिरिजाघरों व नहरों के डिजाईन तैयार किए थे। पेरिस आने पर तुर्की के साथ चल रहे युद्ध के दौरान उन्होंने युद्ध सम्बधी अविष्कार प्रस्तुत किए थे।

•  लिओनार्डो दा विंची की कई मशहूर कृतियों में से“The Last Supper”और “मोनोलिसा” की पेंटिंग आज भी विश्व विख्यात है।

•  'यूनिवर्सल मैन' की उपाधि प्राप्त विंची ने फ़्रांस के क्लाउड शहर में 2 मई 1519 को अंतिम सांस ली।

शनिवार, 17 अप्रैल 2021

Maharana Sanga'biography in brief

महाराणा सांगा

(12 अप्रैल 1482 - 30 जनवरी 1528)
उदयपुर में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा, बहादुर योद्धा व शासक, उदारवादी तथा राणा रायमल के सबसे छोटे पुत्र राणा सांगा  (पूरा नाम -महाराणा संग्राम सिंह)  का जन्म 12 अप्रैल 1482 को चित्तौड़ दुर्ग (मेवाड़ साम्राज्य, राजस्थान) में हुआ था।
जानने योग्य :
•  महाराणा रायमल के दोनों बड़े पुत्रों की मृत्यु के बाद सांगा को मेवाड़ का उत्तराधिकारी बनाया गया तथा 24 मई 1509 मे उनका राज्याभिषेक हुआ था।
•  बतौर महाराणा उनका शासनकाल वर्ष 1509 से वर्ष 1528 तक रहा था।
•  इस दौरान सबसे शक्तिशाली हिन्दू राजाओं में से एक राणा सांगा  ने दिल्ली, गुजरात, व मालवा मुगल बादशाहों के आक्रमणों से अपने राज्य की ऱक्षा बहादुरी और दिलेरी से की थी। “पाती परवन” परम्परा के अनुसार राणा सांगा ने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध सभी राजपूतों को एकजुट करने का कार्य किया था।
•  16 मार्च,1527 ई. में बाबर के विरुद्ध खानवा के युद्ध में राणा सांगा बुरी तरह घायल अवस्था में ही बसवा आए जहाँ 30 जनवरी,1528 (कालपी) में वे मृत्यु को प्राप्त हुए। परन्तु उनका विधि विधान से अन्तिम संस्कार माण्डलगढ (भीलवाड़ा) में हुआ था।
•  राणा सांगा के उत्तराधिकारी रतन सिंह द्वितीय थे।
पाती परवन :
•  यह तक राजपूती परंपरा है जिसके तहत एक राजा राजस्थान के प्रत्येक सरदार व महाराणाओं को अपनी ओर से युद्ध मेँ शामिल होने का निमंत्रण देता था।
कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार :
•  “सांगा के शरीर पर निरंतर घाव बने ही रहते थे। विभिन्न युद्धों में उन्होंने अपनी एक भुजा, एक आँख तथा एक  पैर तक गवां दिया था। खानवा के युद्ध में तो उनके शरीर पर 80 घाव लगे थे। उन्हें अगर ‘एक सैनिक का भग्नावशेष’ कहा जाए तो शायद गलत न होगा।”

रविवार, 11 अप्रैल 2021

Bankimchandra Chattopadhyay

 (27 जून 1838 - 8 अप्रैल 1894)

भारत के राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्'  के रचयिता बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय या बंकिमचन्द्र चटर्जी का जन्म चौबीस परगना के कंठालपाड़ा, नैहाटी (बंगाल) में एक परंपरागत व समृद्ध परिवार में हुआ था। बंगाली के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार व पत्रकार तथा रवीन्द्रनाथ ठाकुर के आदर्श बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय भारत के एलेक्जेंडर ड्युमस भी माने जाते हैं।

शिक्षा व कार्य :

•  वर्ष 1857 में बंकिमचंद्र कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से स्नातक करने वाले पहले भारतीय थे। 1869 में कानून की डिग्री लेने के बाद डिप्टी मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त हुए। वर्ष 1872 में मासिक पत्रिका बंगदर्शन का प्रकाशन किया।  

'वन्दे मातरम्' गीत की प्रेरणा : 

•  ब्रिटिश हुक्मरानों द्वारा ब्रिटेन के राष्ट्र गीत ‘God! Save the Queen’ को भारत के हर समारोह में गाना अनिवार्य करने से आहत बंकिमचंद्र ने वर्ष 1875-76 में 'वन्दे मातरम्' गीत लिखा जिसे बाद में आनंदमठ नामक उपन्यास में शामिल किया गया। यह देशभक्ति गीत कांग्रेस के प्रांतीय तथा 1905 में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में गाया गया। यही गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता चला गया।  

रचनाएँ व उपन्यास :

•  उनकी पहली रचना अंग्रेजी में प्रकाशित ‘राजमोहन्स वाइफ’ थी तो पहली बांग्ला कृति 1865 में छपी 'दुर्गेशनंदिनी' थी। उनके दूसरे उपन्यास कपालकुंडला (1866) को उनकी सर्वाधिक रूमानी रचनाओं में से एक माना जाता है। 

•  बंगदर्शन पत्रिका में उन्होंने विषवृक्ष (1873) उपन्यास का क्रमिक रूप से प्रकाशन किया। चटर्जी का अंतिम उपन्यास सीताराम (1886) है। अन्य में कृष्णकांतेर दफ्तर, मृणालिनी, इंदिरा, राधारानी,  देवी चौधरानी, मोचीराम गौरेर जीवनचरित, आनंदमठ इत्यादि शामिल है। 

•  चटर्जी की कविताएं ‘ललिता ओ मानस’ नामक संग्रह में प्रकाशित हुई थी। उन्होंने धर्म, सामाजिक व समसामायिक मुद्दों पर आधारित कई निबंध भी लिखे हैं।

PONG DAM LAKE WILDLIFE SANCTUARY

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित “पोंग डैम लेक वन्यजीव अभयारण्य” बर्ड फ्लू की वजह से करीब सौ प्रवासी पक्षियों के मरने के कारण चर्चा में रहा है। वर्ष 1975 में ब्यास नदी पर बनी इस लेक को पोंग जलाशय या महाराणा प्रताप सागर भी कहा जाता है।


▪️ बर्ड फ्लू इन्फ्लुएंजा टाइप A वायरस से होने वाली अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है। जिसे एवियन इन्फ्लुएन्जा भी कहा जाता है। यह सामान्यत: पॉल्ट्री बर्ड्स को प्रभावित करता है। इस वायरस के बहुत सारे स्ट्रेन हैं जिनमें से कुछ कम तो कुछ गंभीर व खतरनाक होते हैं।


▪️ वर्ष 1983 में हिमाचल सरकार द्वारा पूरे जलाशय को वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। 1994 में भारत सरकार ने इसे ‘राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि’ घोषित किया। पोंग बाँध झील को नवंबर 2002 में रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया।


▪️ यह अभयारण्य 54 कुलों के पक्षियों की लगभग 220 प्रजातियों की मेज़बानी करता हैं। सर्दियों के दौरान हिंदुकुश हिमालय एवं साइबेरिया से प्रवासी पक्षी इस अभयारण्य में आते हैं। यह अभयारण्य क्षेत्र उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जंगलों से आच्छादित है, जो बड़ी संख्या में भारतीय वन्यजीवों को आश्रय देता हैं।

feature post

Revised procedure for condemnation and disposal of articles in JNVs

  The Dy. Commissioner Navodaya Vidyalaya Samiti  All Regional Offices उप. आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति सभी क्षेत्रीय कार्यालय Sub: 1. Revise...