बुधवार, 25 नवंबर 2020

चक्रवाती तूफान क्या है और तूफ़ान का नाम तय करने की प्रक्रिया

चक्रवात क्या होते हैं

चक्रवात (साइक्लोन) घूमती हुई वायुराशिश्

चे का नाम है। उष्णवलयिक चक्रवात - ये वायुसंगठन या तूफान हैं, जो उष्ण कटिबंध में तीव्र और अन्य स्थानों पर साधारण होते हैं। ... उष्णवलयपार चक्रवात - यह मध्य एवं उच्च अक्षांशों का निम्न वायुदाब वाला तूफान है। इसका वेग २० से लेकर ३० मील प्रति घंटे के वेग से सर्पिल रूप से चलती है।

तूफ़ान का नाम तय करने की एक पूरी प्रक्रिया होती है और भारतीय मौसम विभाग के भीतर रिजनल स्पेशलाइज़्ड मेटेरोलॉजिकल सेंटर तूफ़ानों का नामकरण करता है. ये सेंटर तूफ़ानों और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नाम रखने वाली युक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी वर्ल्ड मेटीरियोलॉजिकल ऑर्गनाइज़ेशन (डब्लूएमओ) अप्रूव्ड है. 

लेकिन उत्तरी हिंद महासागर में उठने वाले चक्रवातों  जो देश तूफ़ान से प्रभावित होते हैं वो तूफ़ानों के लिए नाम सुझाते हैं. 

जब डब्लूएमओ ने सितंबर 2004 में संबंधित देशों से अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले चक्रवात का नाम ख़ुद रखने को कहा तब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, श्रीलंका और थाईलैंड को मिलाकर कुल आठ देशों ने एक बैठक में हिस्सा लिया और तूफ़ानों के नाम तक करने की प्रक्रिया शुरू की.

आज भारतीय भौसम विभाग ने बताया है कि निवार चक्रवात 16 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से पिछले 6 घंटे से बंगाल की खाड़ी में पश्चिम उत्तर की दिशा में बढ़ रहा है और उसने एक भयंकर चक्रवाती तूफान की शक्ल अख्तियार कर ली है.

भारतीय भौसम विभाग ने बताया है कि निवार चक्रवात 16 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से पिछले 6 घंटे से बंगाल की खाड़ी में पश्चिम उत्तर की दिशा में बढ़ रहा है और उसने एक भयंकर चक्रवाती तूफान की शक्ल अख्तियार कर ली है. 

Severe Cyclonic Storm “NIVAR” over southwest Bay of Bengal,to cross Tamil Nadu and Puducherry coasts between Karaikal and Mamallapuram around Puducherry during mid-night of 25th and early hours of 26th November 2020 as a very severe cyclonic storm

इस साल बंगाल की खाड़ी में आने वाला ये दूसरा बड़ा तूफ़ान है. इससे पहले मई में तूफ़ान अम्फन आया था.



मंगलवार, 24 नवंबर 2020

रोशनी ऐक्ट

 

जम्मू एंड कश्मीर स्टेट लैंड (वेस्टिंग ऑफ़ ऑनरशिप टू द ऑक्युपेंट्स) ऐक्ट, 2001 को रोशनी ऐक्ट के नाम से भी जाना जाता है. कहा जा रहा है जिसे रोशनी स्कीम के नाम से भी जाना गया. यह फारूक अब्दुल्ला सरकार में लागू किया गया था. इसके तहत राज्य सरकार ने मामूली कीमतें तय कर उन लोगों को उन ज़मीनों पर मुस्तकिल कब्ज़े देने की बात कही, जिन्होंने सरकारी ज़मीन पर नाजायज़ कब्ज़ा किया हुआ था. यानी सरकारी ज़मीनों पर हुए गैरकानूनी कब्जो को कानूनी बना रही थी और मालिकाना हक देने की बात कह रही थी.

स्कीम के तहत 1990 से हुए अतिक्रमण को इस एक्ट के दायरे में कट ऑफ सेट किया गया था. सरकार का कहना था कि इसका सीधा फायदा उन किसानों को मिलेगा जो सरकारी जमीन पर कई सालों से खेती कर रहे है लेकिन नेताओं ने जमीनों पर कब्जे जमाने का काम शुरू कर दिया. साल 2005 में तब की मुफ्ती सरकार ने 2004 के कट ऑफ में और भी छूट दे दी. 

बुधवार, 11 नवंबर 2020

प्रमुख जातीय मेले

  Click here to know more about प्रमुख जातीय मेले

🎡 प्रमुख जातीय मेले 🎡

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


  • मीणाओं का सबसे बड़ा मेला रामेश्वर धाम (सवाई माधोपुर) में लगता है। 


  • रामेश्वर में चम्बल, बनास, सीप का त्रिवेणी संगम होता है। 


  •  इस स्थान को मीणा प्रयाग के नाम से जाना जाता है


  • सहारिया जनजाति का सबसे बड़ा मेला सीताबाडी मेला बारां में लगता है  


  • यह मेला जयंती माह की अमावस्या को लगता है 


  • गरासिया जनजाति का सबसे बड़ा मेला सियावा का मेला या मनखा रो मेलो सियावा (सिरहो) लगता है। 


  • यह मेला बैशाख शुक्ल चतुर्थी को लगता है।  


गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

ब्लू अमोनिया

ब्लू अमोनिया 
जीवाश्म से बने ईंधन का एक नया रूप माना जा सकता है. इसमें 18% हाइड्रोजन होती है, जो कि ईंधन का अच्छा स्त्रोत हो सकता है, वो भी न्यूनतम प्रदूषण के साथ. अब ये जानते हैं कि अमोनिया बनाते कैसे हैं. इसके लिए हाइड्रोकार्बन को हाइड्रोजन और अमोनिया में बदला जाता है. ये सीधे पावर स्टेशन में काम आते हैं. ब्लू अमोनिया को जलाए जाने पर उससे कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलती है. इस तरह से इसे दुनिया की पहली कार्बन-मुक्त गैस माना जा रहा है, जो ईंधन बनाने के काम आ सकती है. पहली बार ब्लू अमोनिया (blue ammonia) का इंटरनेशनल स्तर पर व्यापार होने वाला है. ये सऊदी अरब से जापान भेजा जा रहा है, जहां इसका इस्तेमाल बिजली घरों में बिजली पैदा करने के लिए होगा. बता दें कि ब्लू अमोनिया वो पदार्थ है, जिससे बिना प्रदूषण के ही बिजली बनाई जा सकती है. इस तरह से पर्यावरण के लिए काफी सचेत जापान दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा, जो बड़े स्तर पर अमोनिया को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए काम में लाएगा. जानिए, क्या है ये अमोनिया.

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

हाइपरसोनिक स्पीड औरसुरपरसोनिक स्पीड

पॉपुलर मेकैनिक्स के अनुसार विज्ञान की भाषा में हाइपरसोनिक को 'सुपरसोनिक ऑन स्टेरायड्स' कहा जाता है यानी तेज़ गति से भी अधिक तेज़ गति.

सुपरसोनिक का मतलब होता है ध्वनि की गति से तेज़ (माक-1). और हाइपरसोनिक स्पीड का मतलब है सुपरसोनिक से भी कम से कम पांच गुना अधिक की गति. इसकी गति को माक-5 कहते हैं, यानी आवाज़ की गति से पांच गुना ज़्यादा की स्पीड.

हाइपरसोनिक स्पीड वो गति होती है जहां तेज़ी से जा रही वस्तु के आसपास की हवा में मौजूद अणु के मॉलिक्यूल भी टूट कर बिखरने लगते हैं.

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

विदेश मुद्रा भंडार?

  विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी देनदारियों का भुगतान कर सकें.

इससे व्यापार संतुलन बना रहता है. यह भंडार एक या एक से अधिक मुद्राओं में रखे जाते हैं. विदेशी मुद्रा भंडार में ज्यादातर डॉलर और कुछ हद तक यूरो भी रखा जाता है.

डॉलर इसलिए रखा जाता है क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य मुद्रा है. विदेशी मुद्रा भंडार को फॉरेक्स रिजर्व या एफएक्स रिजर्व भी कहा जाता है. इसमें चार चीजें शामिल होती हैं.

विदेशी परिसंपत्तियां जैसे विदेशी कंपनियों के शेयर, डिबेंचर, बॉन्ड आदि विदेशी मुद्रा के रूप में रखे जाते हैं. इसके अलावा सोना, आईएमएफ के पास रिज़र्व ट्रेंच और विशेष आहरण अधिकार (स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स).

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार डॉलर में होता है.इसके लिए देश में विदेशी मुद्रा का भंडार होना ज़रूरी है.

सबसे ज़्यादा विदेशी मुद्रा भंडार

चीन के पास इस समय दुनिया में सबसे ज़्यादा 3.15 ट्रिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है. यूएस बॉन्ड्स रखने के मामले में चीन दुनिया का दूसरा बड़ा देश है. 

बुधवार, 9 सितंबर 2020

स्क्रैमजेट तकनीक

 न्यूटन की गति के सिद्धांत का तीसरा सिद्धांत कहता है कि 'प्रत्येक क्रिया के बदले हमेशा और विपरीत प्रतिक्रिया होती है.' इसका मतलब ये कि रॉकेट के भीतर जब ईंधन जलाया जाता है और उसकी गैस बाहर निकलती तो इसकी प्रतिक्रिया स्परूप रॉकेट (व्हीकल) को एक तेज धक्का लगता है जो उसकी स्पीड को बढ़ा देता है. इसी को जेट प्रोपल्शन कहते हैं.

शुरूआती दौर में जो जेट बने उनमें ऑक्सीजन और हाइड्रोजन मिला कर बने ईंधन को जलाया जाता है और इसके लिए रॉकेट के भीतर ईंधन रखना होता है.

1960 के दशक में एक ऐसी तकनीक के बारे में सोचा गया जिसमें ईंधन जलाने के लिए ऑक्सीजन रॉकेट में न रख कर वायुमंडल से लिया जा सके. इस तकनीक को रैमजेट तकनीक कहा गया.

1991 तक पहुंचते-पहुंचते तत्कालीन सोवियत संघ ने साबित किया कि अधिक स्पीड पर ऑक्सीजन बाहर से न लेकर सोनिक स्पीड तक पहुंचा जा सकता है लेकिन सुपrसोनिक स्पीड तक पहुंचना मश्किल होता है, इसके लिए हमें स्क्रैमजेट तकनीक की ज़रूरत पड़ेगी.

इस नई तकनीक में रॉकेट वायुमंडल से ऑक्सीजन लेता है और अपनी स्पीड बढ़ाता है. इसका लाभ ये होता है कि रॉकेट में दोगुना ईंधन भरने की ज़रूरत नहीं रह जाती.

सोवियत संघ के परीक्षण के कई सालों बाद अमरीका ने इस तकनीक का सफल परीक्षण किया जिसके बाद चीन ने इसका सफल परीक्षण किया है.

ऐसे में भारत स्क्रैमजेट तकनीक का इस्तेमाल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है.

इस तकनीक का इस्तेमाल रॉकेट में और मिसाइल में किया जा सकता है. किसी भी मिसाइल में तीन बातें अहम होती हैं - 

feature post

Revised procedure for condemnation and disposal of articles in JNVs

  The Dy. Commissioner Navodaya Vidyalaya Samiti  All Regional Offices उप. आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति सभी क्षेत्रीय कार्यालय Sub: 1. Revise...